अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में विकास खंड बलरामपुर सदर के चाउर खाता क्षेत्र में श्री श्री 108 जय मां दुर्गे रामलीला संकीर्तन समाज द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन बुधवार को सुंदरकांड पाठ के साथ प्रारंभ होगा ।
रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने 7 अक्टूबर को बताया कि चाउर खाता क्षेत्र के अगहरवा चौराहा पर विगत 39 वर्षों से श्री श्री 108 जय मां दुर्गे रामलीला संकीर्तन समाज द्वारा शारदीय नवरात्रि के उपरांत रामलीला का मंचन किया जाता रहा है । इस वर्ष भी 8 अक्टूबर बुधवार से मंचन प्रारंभ होगा । 8 अक्टूबर बुधवार को प्रथम दिवस सुंदरकांड पाठ के बाद मुकुट पूजा, नारद मोह तथा राम जन्म का मंचन किया जाएगा । 18 श्रीराम राज्याभिषेक के साथ मंचन संपन्न होगा । 23 अक्टूबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा । 09 अक्टूबर 2025 गुरुवार विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम विवाह, 11 अक्टूबर 2025 शनिवार दशरथ प्रतिज्ञा पालन, वन गमन, केवट प्रेम, 12 अक्टूबर 2025 रविवार चित्रकूट में भरत मिलाप, सीताहरण शबरी प्रेम, 13 अक्टूबर 2025 सोमवार राम सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद, 15 अक्टूबर 2025 बुधवार शक्ति प्रयोग, कुम्भ करण वध, 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार मेघनाथ वध सती सुलोचना, अहिरावण वध, 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार रावण वध 18 अक्टूबर 2025 शनिवार भरत मिलाप शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री राम राज्याभिषेक, ड्रामा का मंचन किया जाएगा । 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ