Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा इकाई उत्तर प्रदेश किसान सभा ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा



पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा।जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कौंसिल गोण्डा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को तीन सूत्रीय मांग जिसमे पूरे प्रदेश मे हुई बेमौसम अति वृष्टि से किसानो लगी फसलो (धान, मक्का, गन्ना) के हुई नुकसान को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोण्डा के माध्यम से प्रेषित किया गया जिसमे मुख्य तीन मांग है। जिसमे किसानो द्वारा कहा गया है कि धान की फसल के गाटा संख्या को ईकाई मानकर नुकसान आंकलन कराकर भरपाई की जाये , गन्ने के फसल के नुकसान का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाये तथा गन्ना मिल से तत्काल गन्ना क्रय की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये एवं रवी फसल की बुवाई हेतु रासायनिक उर्वरक व अच्छी जाति के गेंहू बीज सहित अन्य बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध मे मांग की गयी है। उक्त ज्ञापन उत्तर प्रदेश किसान सभा गोण्डा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व मंत्री अरूण त्रिपाठी की अध्यक्षता मे दी गयी जिसमे संगठन के पदाधिकारी राम किशोर, मोहम्मद हुसैन, कल्लू शाह, अरविन्द कुमार पान्डेय,  जितेंद्र यादव, अजय कुमार पान्डेय, रामसुन्दर विश्वकर्मा, राम सागर चौवे, राम कुमार, मुन्नालाल, बद्री, रामकिशोर भारती, शुभम दूबे, मोहित तिवारी, भगवान दयाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे