अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर नगर के छोटा परेड ग्राउंड में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या शामिल हुए। जिले में उनके पहुंचने पर गायत्री परिवार के सदस्या के साथ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने गोंडा-बलरामपुर मार्ग बहदुरापुर में स्वागत किया। यहां से डॉ पंड्या छोटा परेड ग्राउंड पहुंचकर लोगों को संबोधित किया।
29 नवंबर को अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित होकर जन समूह को संबोधित करते हुए वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिनमय पंड्या ने कहा कि मानवता, संवेदनशीलता एवं करुणा ही सच्चा धर्म है। जिसका दिल बड़ा होता है वही भगवान होता है। उन्होंने महाभारत कॉल के मुग्दल एवं नेवले की प्रेरक कथा सुनाई। कहा कि जो व्यक्ति अपने हिस्से का भोजन भूखों में बांट देता है वही सच्चा, महान एवं देवतुल्य होता है। कर्म ही मनुष्य को देवता व राक्षस बनाते हैं। कहा कि रोटी मिल बांटकर खांए, जीवन मिल बांटकर जियें। डॉ पांड्या ने टॉलस्टाय की नैतिक शिक्षा की कहानी के माध्यम से लोगों को बताया कि सच्ची सम्पत्ति दान, सेवा एवं सद्बुद्धि है। डॉ पंड्या का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है कि इतने महान व्यक्तित्व का आगमन हुआ है। सम्पूर्ण गायत्री परिवार समाज को नई दिशा देने व नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का कार्य कर रहा है। डॉ पंड्या ने मंच पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू सहित कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गायत्री परिवार सदस्यों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ