अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल व बब्लू मिश्रा के सहयोग से लगवाए गए निःशुल्क नेत्र जांच एवं दवा वितरण शिविर में 131 मरीज के आंख का परीक्षण किया गया ।
30 नवंबर को बलरामपुर नगर के धुसाह गांव के श्री राधाकृष्ण मंदिर के सामने समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल व बब्लू मिश्रा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगवाया गया । शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक अवध प्रांत विनय मिश्रा ने फीता काटकर किया । कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा, शिवांश ओझा, सुनील वर्मा, सुखराम वर्मा ने अहम भूमिका निभाई । शिविर में 131 मरीजों का नेत्र परीक्षण करके निःशुल्क दवा वितरित किया गया । साथ ही 42 मरीजों को सघन परीक्षण हेतु अस्पताल बुलाया गया । वहीं 37 वृद्ध जनों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया गया । कई लोगों में लेंस कमजोर होना बताया गया, जिन्हें चश्मा लगाने का सुझाव दिया गया । चिकित्सक द्वारा सभी लोगों को आंख को धुएं, धूल मिट्टी, तेज धूप, पसीने से बचाव करने और ताजा संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया गया। देवीपाटन नेत्र चिकित्सालय बलरामपुर के डॉक्टर के ए द्विवेदी के टीम से डाक्टर हर्ष वर्धन सिंह एवं सिम्मी पाण्डेय ने परीक्षण किया । शिविर से इलाके के लोगों को काफी फायदा हुआ है । कार्यक्रम में सन्तोष पाण्डेय एडवोकेट, भानु तिवारी समाजसेवी, शिवचरण लाल, श्री कृष्ण मिश्रा, भोला आचार्य, माता प्रसाद वर्मा, देव मिश्र, राहुल त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी एडवोकेट, निकेश साहू, राम समुझ सहित कई गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ