अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में चल रहे विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही महापूर्णाहुति के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन किया गया ।
30 नवंबर को एमएलके पीजी कालेज परेड ग्राउंड मे पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के चतुर्थ दिवस की सांध्य कालीन बेला में एक भव्य, दिव्य और अलौकिक ग्यारह सहस्र वेदीय विराट दीपयज्ञ का आयोजन किया गया । ऐसी ज्योति जगा जगदम्बे जीवन पथ चल पाए हम, देवी की आराधना गीत से शांतिकुंज प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा ने आज की प्रवचन कथा में गुरुदेव सन्देश देते हुए कहा कि कुरीतियों से दूर रहते हुए शादी को कम खर्च और संस्कार के रूप में करें । उन्होंने ओ सपूतों भारत की तकदीर बना दो युग गीत से युवाओं में प्रेरणा जागृत करते हुए गायत्री को जन जन तक पहुंचाने को कहा । देव कन्याओं द्वारा जलती हुई मशाल का यज्ञशाला में भ्रमण अपने मनमोहक रूप में दिखा ।
मशाल को बलरामपुर महिला मंडल की शारदा ने देव मंच पर स्थापित किया । प्रवचन कथा में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहराइच गायत्री परिवार से आए रामकृपाल शुक्ला, सत्य नारायण सिंह, शशि सिंह और सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, रिसिया से गायत्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ कौशल्या गुप्ता, डॉ के के राणा, अशोक गुप्ता, वंशीधर मिश्रा, प्रधानाध्यापक एन एन मिश्र, प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, प्रभास मणि पाण्डेय, तुलसीपुर से उमानाथ गुप्ता, अजय सिंह, बिजलेश्वरी कसेरा और लोकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही । अंतिम दिवस में महापूर्णाहुति में यज्ञ करने आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शांतिकुंज प्रतिनिधि ने बताया कि यज्ञ केवल अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन शैली है, जो आप के अंदर देवत्व जगाती है और समाज में सद्भावना का संचार करती है । आज एक पुंसवन संस्कार और तैंतीस गुरुदीक्षा संस्कार भी हुए । शांतिकुंज संगीत टोली द्वारा मार्मिक विदाई गीत विदाई ले रहे सबसे हमे अब दूर जाना है, ने उपस्थित लोगों के आंखों को नम कर दिया । नन्हीं परी गौरी को शान्तिकुंज प्रतिनिधि ने अपना आशीर्वाद दिया । साहित्य स्टाल जहां पूज्य गुरुदेव द्वारा लिखित युग साहित्य को जिला उप समन्वयक सीताराम वर्मा ने आधे मूल्य पर उपलब्ध कराया । इस पूरे आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, पूरे जनपद के परिजनो के अलावा विशेष रूप से मध्य प्रदेश से आए वरिष्ठ हीरालाल सोनी का अमूल्य योगदान रहा । आज यज्ञ करने वालों में गोंडा के ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र भारद्वाज, बहराइच से सुनीता वर्मा, लोकेश वर्मा, देव संस्कृति विश्वविद्यालय की मेडिसिनल प्लांट साइंसेज की डॉ रुचि सिंह, पचपेड़वा शक्तिपीठ के परिवराजक रामकुमार, के अतिरिक्त स्थानीय पंकज गुप्ता, शिवानी गुप्ता, प्रदीप, कुसुम, मीनू वर्मा, नितेश सिंह, रवि, राजन जायसवाल, विकास, वंशीधर मिश्रा, भूगोल प्रवक्ता और भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह पिंकू, रीता देवी, कमलेश, सावित्री विश्वकर्मा, कृष्णावती जायसवाल, लोकेश श्रीवास्तव जी, अविनाश मिश्रा, कल्पना शुक्ला, मीरा मिश्रा व शिवाकांत शुक्ला उपस्थित थे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ