Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज के प्राध्यापक द्वारा एबीवीपी पर टिप्पणी का मामला गरमाया

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार मौर्य द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर किए गए अभद्र टिप्पणी तथा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में दिनेश मौर्य मुर्दाबाद के नारे लगाए और उन्हें महाविद्यालय के सभी समितियों से हटाकर शिक्षण विरोधी जांच करने से संबंधित मांग पत्र प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे को सौंपा है ।

          जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 27 नवम्बर को शैक्षिक समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने जाने के दौरान एमएलके पीजी कॉलेज कैम्पस के अंदर कॉलेज के छात्र, नगर सह मंत्री अजय यादव को महाविद्यालय के शिक्षक विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र डॉ दिनेश कुमार मौर्य द्वारा गाली देकर कॉलेज से भगाया गया। उन्होंने कार्यकर्ता को अपमानित करते हुए गलियां दी। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि एबीवीपी आए दिन तमाशा करती रहती है। जैसे भाजपा सरकार जाएगी वैसे एबीवीपी की नेतागिरी समझ आ जाएगी। मामले को लेकर एबीवीपी ने 27 नवम्बर को केंद्रीय कार्यालय के बाहर डॉ दिनेश मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। डॉ दिनेश मौर्य मुर्दाबाद, डॉ दिनेश मौर्य माफी मांगो, डॉ दिनेश मौर्य होश में आओ आदि नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा। 20 मिनट तक प्रदर्शन के बाद डॉ दिनेश मौर्य ने एबीवीपी कार्यकताओं और सैकड़ों छात्रों के सामने आ कर माफ़ी मांगी। मामले को लेकर 28 नवंबर को एबीवीपी ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। ऐसे अभद्र मानसिकता वाले देश विरोधी मानसिकता में पल रहे शिक्षकों के ऐसे करतूत की एबीवीपी ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने कहा ऐसे तुच्छ सोच वाले शिक्षक कॉलेज के साख पर भी बट्टा लगाते हुए परिसर का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि डॉ दिनेश मौर्य को सभी समितियो से तत्काल बाहर किया जाए। और इनके शैक्षिक गतिविधियों की जांच समिति बनाकर जांच की जाए। कॉलेज प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष अनुपम, इकाई सह मंत्री अनुपम गुप्ता, इकाई उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, इकाई सह मंत्री अनूप, शिवा, सचिन, आशीष, मोहित गुप्ता, अमित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे