अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के मथुरा बाजार में स्थापित राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव के स्मृति तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव के सुपुत्र एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि स्वात्साषी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी ने अटल जी के मूर्ति पर करके किया ।
29 नवंबर को राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार में कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश नाथ शुक्ला तथा राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया । शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों तथा छात्र छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण परामर्श तथा दवा उपलब्ध कराया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक कैलाश नाथ शुक्ला मथुरा बाजार जैसे पिछड़े क्षेत्र में ऐसे आयोजन को काफी महत्वपूर्ण बताया । उन्होंने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित होगा । विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ राजेश चतुर्वेदी ने आयोजन को सफल बताते हुए छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों को चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील किया ।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं मोबाइल तथा अन्य संसाधनों से दूर रहकर शिक्षा प्रदान केंद्रित करने का सुझाव दिया । प्रधानाचार्य डॉक्टर मनीराम तिवारी ने विद्यालय के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया ।
शिविर आयोजक डॉ राजीव रंजन ने आए हुए चिकित्सकों तथा अतिथियों आभार व्यक्त किया । उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय काशी प्रसाद श्रीवास्तव के इस विद्यालय के लिए किए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला ।
चिकित्सकीय टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नजमा खान, डॉ सिद्धार्थ तिवारी एमबीबीएस एमडी मेडिसिन, डॉ सत्यदेव विश्वकर्मा एमबीबीएस जनरल फिजिशियन, डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप की टीम के डब्लू कुमार पांडे, आसिफ इसरार नेत्र परीक्षक व मुकीम नेत्र परीक्षक अलावा फार्मासिस्ट मौजूद रहे ।
आयोजक मंडल मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सहयोगी रहे विद्यालय की पूर्व प्रबंधक शिव प्रसाद द्विवेदी, प्रबंधक अतुल द्विवेदी, प्रवक्ता महेंद्र कुमार, यदुनाथ वर्मा, श्याम मनोहर तिवारी तथा मुकेश कुमार सहित अन्य अध्यापक छात्र-छात्राएं तथा बड़ी सख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ