अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में बिगनर्स कोर्स के संचालन हेतु रोवर्स-रेंजर्स प्रभारियों की एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में कॉर्से के संचालन हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
6 नवंबर को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त रेंजर्स प्रभारी डॉ वंदना सिंह ने की। उन्होंने सभी लोगों से अपने अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड के सफल संचालन हेतु सुझाव दिए। जिला संगठन आयुक्त डॉ एस के त्रिपाठी ने भी बिगनर्स कोर्स के आयोजन हेतु अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ट्रेनर सिराजुल हक़, आशुतोष जायसवाल, मेवालाल यादव व विश्वनाथ जायसवाल मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ