अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके, संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बलरामपुर व गोण्डा जनपदों में चलने वाले चार दिवसीय बांसुरी वादन कार्यक्रम के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में बांसुरी की मनमोहक सुर में श्रोतागण झूमते नज़र आये।
14 नवंबर को बलरामपुर जिले के शारदा पब्लिक स्कूल में तीसरे दिन के प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार संगीत नाटक अकादमी अवार्डी पंडित चेतन जोशी,तबला वादक डॉ निशांत कुमार सिंह , संयुक्त सचिव शिवम चौहान विद्यालय के प्रबंधक पराग बोष व प्रधानाचार्य सुदीपा ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ राग बसंत मुखारी से किया। इस दौरान उन्होंने अलाप,झाला व तानो की प्रस्तुति की। इसके पश्चात भक्तिमय प्रस्तुति के क्रम में मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे की धुन जब बांसुरी से निकली तो सभी श्रोता झूम उठे। इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम तुलसीपुर के एम कॉन्वेंट स्कूल गुलहरियाघाट कैलाशगढ़ में आयोजित किया गया। कलाकारों का स्वागत प्रबंधक सुरेश मौर्य प्रधानाचार्य नीलम ने किया। संगीत बेला की शुरुआत राग शुद्ध सारंग से हुआ। वहीं बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी व तबला वादक डॉ निशांत ने अपने झाला व बंदिश की जुगलबंदी की धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ