Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई ।
23 जनवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती‘ मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा एवं उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय नें उनके चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया। प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 तिवारी ने बच्चों को बताया कि भारत में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और ‘जय हिंद‘ का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है, सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीास के कटक मे हुआ था। उनके जन्म को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के रूप में मनाकर उन्हें याद किया जाता है साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाती है। सुभाष चंद्र बोस राजनेता और बुद्धिजीवी नेता को भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में खास योगदान के लिए जाना जाता है, नेताजी के जन्मदिवस को ‘पराक्रम दिवस‘ के रूप में भी मनाया जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक इंसान का नाम नहीं है बल्कि ये नाम है उस वीर का, जिनकी रंगो में केवल देशभक्ति का खून बहता था। बोस भारत मां के उन वीर सपूतों में से एक हैं, जिनका कर्ज आजाद भारतवासी कभी नहीं चुका सकते है। अपनी मातृभूमि को गुलामी की जंजीर से आजाद कराने के लिए खुशी-खुशी अपना लहू बहाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पूर्वी एशिया पहुंचकर उन्होंने रास बिहारी बोस से ‘स्वतंत्रता आन्दोलन‘ का कमान लिया और ‘आजाद हिंद फौज‘ का गठन किया और नारा दिया था कि ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा‘‘। इसके बाद सुभाष जी को ‘नेताजी‘ कहा जाने लगा । जयंती‘ अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृति कार्यक्रम के अन्तर्गत एक समूह नृत्य गीत-विजयी भवा नामक गीत पर आराध्या पाण्डेय, सिमर मिश्रा, नित्या मोदनवाल, रत्नप्रिया, अनुष्का दूबे, रिया पाण्डेय मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी अध्यापकगण में अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ला, पूनम चैहान, राजमणि, उर्वशी शुक्ला, किरन मिश्रा, उमा तिवारी, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, कपिल निषाद, उमेश तिवारी, कृष्णा गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि उपस्थित होकर ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती‘ को मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे