Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी 9वीं वाहिनी द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल 9 वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती गांव में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
13 मार्च को 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत सीमा चौकी भगवानपुर के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव सोनपुर में पशु चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना था। पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. चंदन तालुकदार, CVO (SG), क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर एवं डॉ. महिमा शिवहरे, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा), 9वीं वाहिनी द्वारा ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए उनके उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, पोषण तथा समय-समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर के दौरान कुल 12 लाभार्थियों के 139 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस पहल से स्थानीय पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त हुई, जिससे वे अत्यंत लाभान्वित हुए।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों को काफी सहायता मिलती है। यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे