Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी ने किया पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 50 वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को सीमावर्ती गांव में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर के आयोजन किया गया।
13 मार्च को सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देशन में नगारिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क  OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन E" समवाय कंचनपुर के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर  में किया गया । शिविर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (एस.जी.)क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर डॉ.चंदन तालुकदार तथा डॉ महिमा शिवहरे सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) 9वीं वाहिनी द्वारा मवेशियों का परीक्षण किया गया । शिविर में निरीक्षक सामान्य कुनाल कुमार, मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा राहुल कुमार व मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा मुकेश कुमार  का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम 50 वीं वाहिनी, स.सी.ब, बलरामपुर के " E" समवाय कंचनपुर के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में डॉ. चंदन तालुकदार, मुख्य पशु चिकित्सा  अधिकारी ,(एस.जी.) क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर एवं निरीक्षक सामान्य कुनाल कुमार समवाय प्रभारी कंचनपुर  के उपस्थिति में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा  शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 सीमावर्ती लोगों के 139 जानवरों का  निःशुल्क ईलाज तथा जाँच किया गया एवं दवाइयों का वितरण किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे