Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का पांचवा दिन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के  एमएलके कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवे दिन शुक्रवार की शुरुआत योगाभ्यास के साथ कराया गया। साथ ही दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
13 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलके पीजी काॅलेज द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ किया गया । प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा कल्पना चावला इकाई के पदाधिकारी डॉ  अनामिका सिंह के संयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय ( बिजलीपुर प्रथम में) 09 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन प्रथम सत्र में योगाभ्यास डॉ स्वदेश भट्ट विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग ने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को विभिन्न योगासन जैसे- ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, कटी चक्रासन, वृक्षासन, शशक आसान, भुजंगासन, व्रजासन, नाड़ी शोधन, स्वास ध्यान कराया । साथ ही  स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं को शपथ दिलाया कि वे खुद योगाभ्यास करेंगे तथा अपने आस पास के लोगों को भी योगाभ्यास कराएंगे।
 योगाभ्यास में काजल, शिवा और सलोनी को प्रथम पीयूष तथा आदर्श को द्वितीय, अनिमेष एवं स्नेहा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ । सरस्वती वंदना अंजली तथा विभा ने प्रस्तुत किया । स्वागत गीत अनन्या तथा कोमल ने प्रस्तुत किया। लक्ष्य गीत अल्का तथा पिंकी ने प्रस्तुत किया तथा रिपोर्ट विजय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा डॉ अनामिका सिंह ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। डॉ शुक्ल ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं से कहा कि हमारे जीवन में योग का विशेष महत्व है । हम प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते है। वस्तुत: भगवान शिव को आदियोगी (प्रथम योगी) मन जाता है । महर्षि पतंजलि को योग का जनक कहते है, जिन्होंने योगसूत्र की रचना की जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अष्टांग योग का प्रतिपादन किया गया है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ अविनाश सिंह (विभागाध्यक्ष BCA) ने डिजिटल साक्षरता शीर्षक पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया । उन्होंने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग सर्च कम्युनिकेशन/ Ms word , ppt , digital ecosystem tatha program language का गहन अध्ययन करके ही हम अपने जीवन मे सफलता की ऊंचाई पर पहुंच सकते है। कार्यक्रम के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए  NCC के कमांडिंग ऑफिसर अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने (व्यक्तित्व का विकास नामक) शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को बताया कि आत्मजागृकता , सहानुभूति पॉजिटिव थिंकिंग तथा निर्णय लेने की क्षमता  तथा आत्मचेतना के विकास से ही हम अपना जीवन सफल बना सकते है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान प्रो जे पी तिवारी ने  स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की टिप्स  संक्षेप में दिए । कार्यक्रम के चौथे सत्र में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अनामिका सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें  काजल एवं पूनम को प्रथम, सरिता तथा मानसी को द्वितीय, अनिमेष तथा अग्रिमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । उक्त अवसर पर डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ अभयनाथ, डॉ सिद्धार्थ मोहनता, डॉ के के सिंह, डॉ राहुल, डॉ शिवम , डॉ वर्षा सिंह, डॉ गौरी पूरी, डॉ हरिप्रताप सहित आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के शुक्ल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका सिंह ने प्रस्तुत किया ।                              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे