Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एआरटीओ ने किया स्कूली वाहनों की जांच

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया ।
 
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार ने 13 मार्च को बताया कि जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय, बलरामपुर द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कार्यालय स्तर से जनपद में संचालित समस्त स्कूली वाहनों का पुनः निरीक्षण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी स्कूली वाहन निर्धारित स्कूली मानक के अनुरूप नहीं पायी जाती है, तो ऐसे वाहनों को निरुद्ध (सीज) करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मानक विहीन स्कूली वाहन से यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो संबंधित वाहन स्वामी के साथ-साथ संबंधित स्कूली संस्थान के प्रबंधक प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । एआरटीओ ने जले के समस्त विद्यालय प्रबंधन से अपील किया कि वे अपने विद्यालय में संचालित सभी वाहनों को निर्धारित स्कूली सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित करना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे