Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नई रेल परियोजना में तेजी लाने के लिए रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर व श्रावस्ती से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर खलीलाबाद बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच नई रेललाइन परियोजना में तेजी लाने के लिए पत्र दिया ।
13 मार्च को नई रेल लाइन परियोजना में तेजी लाए जाने को लेकर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौप कर बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। साथ उन्होने ने इस परियोजना में शामिल बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच जनपद में हो रहे कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। रेल मंत्री को सौंपे गए पत्र में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा है श्रावस्ती और बलरामपुर के उतरौला तहसील में कोई रेल लाइन नहीं है। बहराइच-खलीलाबाद वाया भिनगा श्रावस्ती बलरामपुर उतरौला डुमरियागंज 4090 करोड़ की रेल परियोजना को मंजूरी दी गई थी। इसका शिलान्यास 2 मार्च 2019 को तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। काम शूरू तो जरूर हुआ लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण संसदीय क्षेत्र के दोनों जनपदों बलरामपुर व श्रावस्ती के साथ साथ बहराइच जिले के लोगों में निराशा व्याप्त है। पूर्व सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध करते हुए अवगत कराया है कि बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन के निर्माण कार्य में बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपदों में परियोजना की प्रगति काफी धीमी है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, जिससे बहुप्रतीक्षित इस रेल लाइन का निर्माण कार्य समय से पूरा किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे