अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अति व्यस्ततम क्षेत्र झारखंडी रेलवे स्टेशन के बगल एन एच 730 पर ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू होगा ।
विधायक सदर पलटू राम ने 13 मार्च को प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को धन्यवाद देते हुए बताया कि अति शीघ्र झारखण्डी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ होगा । उन्होंने 13 मार्च 2026 को लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर में स्थित गोंडा बलरामपुर रेल सेक्शन के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित झारखंडी रेलवे स्टेशन के समीप समपार पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण के संबंध में पत्र सौंपकर जनहित में शीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया। इस अति महत्वपूर्ण मांग पर मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को अति शीघ्र स्वीकृति हेतु निर्देशित किया । यह ओवर ब्रिज जिले की जनता के लिए लाइफ लाइन का काम करेगा ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ