अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर विजयी टीम घोषित हुयी हैं ।
14 मार्च को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में स्टेडियम बलरामपुर में जिला स्तरीय जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर वालीबाॅल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय जूनियर बास्केट वाॅल प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी व उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सचिव रश्मि सिंह व विद्यालय के टीम कोच अमित राणा के संरक्षता में स्टेडियम बलरामपुर भेजा गया। मुख्य अतिथि डाॅ0 शरद सिंह प्रबन्धक निदान हास्पिटल बलरामपुर एवं डाॅ0 स्मिता सिंह प्रोफेसर एलबीएस कालेज गोण्डा मौजूद रहे । कार्यक्रम में हाॅकी संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू, हाॅकी टीम के उपाध्यक्ष डाॅ0 एमपी तिवारी, सर्वेश सिंह, अविनाश मिश्रा, आफताब अहमद, वन्दना पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता अतिथियों कमाल अहमद उप क्रीडाधिकारी, अभय सिंह खेलों इंडिया कोच, सूरज एथलेटिक्स कोच, विजय शंकर पाण्डेय जूडो कोच, समस्त हाॅकी के वरिष्ठ खिलाड़ी तथा निर्णायक मण्डल में जाकिर अली, तौहीद, अमित राना के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई । जिला स्तरीय जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज से बालिका वर्ग से आराध्या, सुधा, कोमल, ख्याति, आदिती, प्रार्थना, आलिया, रिद्धी, शिवांगी, अंशू, नैनसी, अवनी, राशि, डिम्पल, सुजाता तथा सिद्धी होनहार खिलाड़ी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाॅकी टामी में फाइनल प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज की छात्राओं का कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बीच खेल प्रारम्भ हुआ जिसमें पायनियर की टीम नें मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की टीम को हराकर विजेता घोषित हुईं । जिला स्तरीय जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज से बालक वर्ग से महेश, हर्ष, देवेश, अंश, विवेक, ओम, अबू सुलेह, हेमंत, मुकेश, ओमकार, कैफ, अंकित, निशांत, दिव्यांस, सिखर, पुस्कर होनहार खिलाड़ी छात्रों का फाइनल हाॅकी प्रतियोगिता बलरामपुर स्टेडियम की बीच हुआ जिसमें पायनियर के छात्रों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर स्टेडियम टीम को हराकर विजेता घोषित हुईं । जिला स्तरीय जूनियर वालीबाॅल प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज से बालिका वर्ग से शिवांगी, अंशू, नैनसी, अवनी, राशि, डिम्पल, सुजाता, आराध्या, सुधा, कोमल, ख्याति, आदिती, प्रार्थना, आलिया, रिद्धी, तथा सिद्धी होनहार खिलाड़ी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फाइनल वालीबाॅल प्रतियोगिता पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज एवं बलरामपुर स्टेडियम के बीच हुआ जिसमें पायनियर की छात्राओं ने बलरामपुर स्टेडियम को हराकर विजेता घोषित हुईं । साथ ही जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 200 मीटर में सुधा एवं 400 मीटर में आराध्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज से बालिका वर्ग से आलिया, रिद्धी, शिवांगी, आराध्या, सुधा, कोमल, ख्याति, आदिती, सिद्धी, प्रार्थना, नैनसी तथा अविशी ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल प्रतियोगिता पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज तथा सुन्दरदास रामलाल इण्टर कालेज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पायनियर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सुन्दरदास रामलाल इण्टर कालेज को हराहर विजयी घोषित हुईं ।जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के बालक वर्ग से ओमकार, कैफ, अंकित, निशांत, दिव्यांस, सिखर, पुस्कर, महेश, हर्ष, देवेश, अंश, विवेक, ओम, अबू सुलेह, हेमंत तथा मुकेश ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मुकाबला नेशनल स्पोटर्स सोसाइटी से हुआ, जिसमें पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पोटर्स को हराकर विजयी घोषित हुयी। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि डाॅ0 स्मिता सिंह प्रोफेसर एल0बी0एस गोण्डा एवं सम्मानित अतिथि मोनू सिंह कलहंस के द्वारा विजेता टीम पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, बलरामपुर के छात्र-छात्राओं को एक सुन्दर बैग देकर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विजयी होने पर समस्त छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ