Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी नवीं वाहिनी ने बरामद किया अवैध सागौन की लकड़ी


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र BOP गधेलानाका ("A" कम्पनी डगमारा) के जवानों ने बुधवार को वन उत्पाद को जब्त किया है ।

11 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि सशस्त्र सीमा बल 09 वीं वाहिनी की 'A' कम्पनी डगमारा अंतर्गत BOP गधेलानाका के कार्यक्षेत्र में स्थित सोहेलवा वन क्षेत्र (अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ 613/62 से लगभग 11 किमी भारत की ओर) में तस्करों नजदीकी ग्रामीणों द्वारा वन में लकड़ी काटकर छुपाकर रखी गई है। सूचना का तत्काल सत्यापन किया गया, जो सही पाई गई। तत्पश्चात वन विभाग, बनकटवा रेंज को सूचित किया गया। कम्पनी से QRT टीम एवं वन विभाग के कार्मिकों के साथ संयुक्त रूप से मैनडीह गांव के समीप जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। खोज के दौरान जंगल में सागौन के 03 बोटा बरामद हुए। इसके उपरांत जंगल क्षेत्र में तस्करों की तलाश हेतु सर्च किया गया, परंतु कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। तत्पश्चात मौके से कुल 03 नग सागवान बोटा को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में वन विभाग, बनकटवा द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे