अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।
11 मार्च को प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा कल्पना चावला इकाई के पदाधिकारी डॉ अनामिका सिंह के संयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय ( बिजलीपुर प्रथम में) 09 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में घर घर जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे - स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोड ,नाली शौचालय, साफ सफाई ,नशा ,धूम्रपान तथा पर्यावरण संरक्षण आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिंदुओं पर घर घर जाकर सर्वे किया गया।
सर्वेक्षण के लिए छ टोलियों का गठन किया गया । टोलियों का नेतृत्व क्रमशः आशीष सोनी , शिवा, काजल, लालजी तथा सलोनी द्वारा किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ । सरस्वती वंदना सलोनी तथा प्रियांशी ने प्रस्तुत किया । स्वागत गीत आंचल तथा सलोनी ने प्रस्तुत किया। लक्ष्य गीत लालजी तथा दिलीप ने प्रस्तुत किया तथा रिपोर्ट खुशी शुक्ला ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा डॉ अनामिका सिंह ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। डॉ शुक्ल ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं से कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य समुदायिक विकास एवं सामुदायिक चेतना को बढ़ाना है। साथ ही साथ हमे आस–पास साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और धूम्रपान से स्वयं दूर रहते हुए दूसरों को भी इससे दूर रहने की सलाह देनी चाहिए। उक्त कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संयुक्त हॉस्पिटल बलरामपुर के स्वास्थ्य टीम डॉ ऋषि श्रीवास्तव के नेतृत्व मे स्वास्थ्य एवं सरकारी सुविधाओं के बारे मे जानकारी दी।डॉ ऋषि श्रीवास्तव ने धूम्रपान से लोगों को होने वाले हानियों के बारे मे जानकारी दी। डॉ सूर्यमणि तिवारी ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न सुविधाओं के बारे मे संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी तरह के स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या के लिए हमे 102 अथवा 108 नंबर पर डायल करके स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। साथ ही साथ हमे लोगो को भी जागरूक करते रहना चाहिए। डॉ मोनिका ने बताया कि हमे अपने इच्छा शक्ति को दृढ़ रखना चाहिए तथा योग के द्वारा अपने को स्वस्थ रखना चाहिए। डॉ दिलीप ने मानसिक रोग से सम्बन्धित समस्या के लिए 14416 का प्रयोग करते हुए तनाव से मुक्त रहना चाहिए।डॉ प्रीति ने धूम्रपान निषेध पर बल देते हुए बताया कि जीवन शैली में सुधार करके हम बहुत सारे गैर संचारी रोगों से बच सकते है साथ ही साथ धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया तथा धूम्रपान न करने के लिए शपथ दिलाई गई ।उक्त कार्यक्रम के तृतीय सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में ( पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग)प्रो जे पी तिवारी ने जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि हमारे अस्तित्व,कृषि, पेयजल आपूर्ति एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए जल संरक्षण अतिआवश्यक है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को बताया कि ऐसे शिविरो से छात्र छात्राओ को एक दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त होता है तथा उनके मानवीय मूल्यों का निर्माण होता है तथा गांव से जुड़ी हुई अनेक समस्याओं से सामना करने का अवसर मिलता है जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र को अपनी सेवाएं देने में सक्षम होते है।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राम कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों को छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी । इस अवसर पर प्रो विमल वर्मा , प्रो रेखा विश्वकर्मा ,डॉ एस के त्रिपाठी , डॉ स्वदेश भट्ट , डॉ सुनील शुक्ला ,डॉ कृतिका त्रिपाठी, डॉ वंदना सिंह डॉ अनुज सिंह , मणिका मिश्रा सुधा ,मनीष , अर्चना तथा धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका सिंह ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ