Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
10 मार्च को प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश शुक्ल तथा कल्पना चावला इकाई के पदाधिकारी डॉ अनामिका सिंह के संयोजकत्व में प्राथमिक विद्यालय ( बिजलीपुर प्रथम में) 09 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में बिजलीपुर मंदिर परिसर, बिजलीपुर गाँव, धर्मपुर, लपटेनपुरवा गांवों की साफ- सफाई की गई तथा स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता के प्रति तथा महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई ।
 शिविर के द्वितीय सत्र में स्वच्छता का हमारे जीवन मे महत्व नामक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व डीन फैसिलिटी ऑफ एजुकेशन  प्रोफेसर ए के सिंह रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ ए के दीक्षित, डॉ डी के तिवारी, अखिलेश्वर तिवारी  तथा वेद प्रकाश मिश्रा रहे ।कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण , दीप प्रज्वलन तथा मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना मानसी तथा स्नेहा ने प्रस्तुत किया । स्वागत गीत  रिया तथा रोशनी ने प्रस्तुत किया । लक्ष्य गीत काजल यादव तथा खुशी शुक्ला ने प्रस्तुत किया, वहीं रिपोर्ट काजल यादव ने प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की काजल यादव को प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की ही खुशी शुक्ला को द्वितीय स्थान तथा बीएससी तृतीय वर्ष की प्रियांशी शुक्ला व बीएससी द्वितीय वर्ष की सलोनी विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया । कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार शुक्ल ने  मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया । डॉ शुक्ला ने स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं से कहा कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परोपकार की भावना एवं जनहित के पथ पर आगे बढ़ें ।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश्वर तिवारी ने छात्र छात्राओं से अपने कार्य के प्रति जागरूक एवं सजक रहने के लिए  सलाह दी । उन्होंने बताया कि स्वच्छता एवं अहिंसा हमारी संस्कृति का एक अंग है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ए के दीक्षित तथा डॉ डी के तिवारी ने छात्र छात्राओं को समय प्रबन्धन के बारे में टिप्स दिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर ए के सिंह ने छात्र छात्राओं को धर्म, राष्ट्र एवं गुरु के महत्व को बताते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के मंत्र को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी । उन्होंने बताया कि हमें हमेशा अपने सोच को किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रखना चाहिए। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना का हमारे जीवन मे महत्व नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ ए के दीक्षित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ अन्य कर्मचारियों में उमेश सोनी, राजन, फिरोज, गजानंद, हेमंत एवं धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनामिका सिंह ने दी तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के शुक्ल ने किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे