अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया।
9 मार्च को प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई तथा कल्पना चावला इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल तथा डाॅ अनामिका सिंह के संयोजकत्व मे सप्त दिवसीय शिविर के पहले दिन के कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर मे किया गया । कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कुमार वार्ष्णेय थे । विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, मां पाटेशवरी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयोजक प्रो विमल प्रकाश वर्मा, डाॅ आलोक शुक्ल, नीरज सिंह प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय विजलीपुर तथा मीरा चौहान उपस्थित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण, सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ । वैदिक मंगलाचरण सलोनी, सगुण, मानसी ने किया ।सरस्वती वंदना पियूष मुकेश, धरमेश ने किया । कार्यक्रम के प्रारंभ मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई तथा कलपना चावला इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ला तथा अनामिका सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) संजीव कुमार वार्ष्णेय तथा अन्य अतिथियों का स्वागत शिविर मे परंपरागत ढंग से किया । कार्यक्रम के प्रारंभ मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल ने इस सप्त दिवसीय शिविर के सात दिनो तक दो सत्र मे चलनेवाले शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की । तत्पश्चात डाॅ रमेश शुक्ल के नेतृत्व मे स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं द्वारा बिजलीपुर गांव का भ्रमण कर स्वच्छता से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया तथा मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। तत्पश्चात डाॅ रमेश शुक्ल ने सवंयसेवक एवं स्वयं सेविकाओं, छात्र छात्राओं तथा ग्रामीणों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के विषय मे बताया । प्रबंध समिति के सचिव कर्नल ( रिटायर्ड) संजीव वार्ष्णेय ने मानव जीवन मे अनुशासन के महत्व विषय पर अपने विचार संक्षेप मे रखे । उन्होने कहा कि अनुशासन ही देश के महान बनाता है तथा अनुशासन के बिना समाज का विकास संभव नही है । प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने सेवा भाव को जीवन का मूल तत्व कहा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज मे जागरूकता के फैलाव के महत्व की जानकारी संक्षेप मे दी । प्रो विमल प्रकाश वर्मा ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षेप मे प्रकाश डाला । कार्यक्रम मे वेलकम स्पीच डाॅ रमेश कुमार शुक्ल ने दिया । धन्यवाद ज्ञापन डाॅ अनामिका सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम मे महाविद्यालय के शिक्षक डाॅ ए के दीक्षित, डाॅ ओमप्रकाश, डाॅ अभय नाथ ठाकुर, डाॅ बी एल गुप्ता, डाॅ विनीत, डाॅ अनुज सिंह, शिवम सिंह सहित सैकडों स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ