Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मुस्कान को विद्यालय में मिला दूसरा स्थान


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित बाल आदर्श विद्यालय शुगरमिल बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल की छात्रा मुस्कान बानो ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय मे दूसरा स्थान हासिल किया है । मुस्कान के इस उपलब्धि पर परिजनों तथा सगे संबंधियों में खुशी की लहर देखी जा रही है । मुस्कान ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया है । 
मुस्कान आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में जाना चाहती हैं। मुस्कान के पिता निजामुद्दीन कपड़ा व्यवसायका कार्य कर रहे हैं जबकि माता खलीमुन्निशा गृहणी हैं । नगर के विशुनीपुर वार्ड निवासी निजामुद्दीन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना चाहते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे