जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में शनिवार को अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश कुमार शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक इंपैक्ट ऑफ़ गांधीजी आन इंडियन इंग्लिश लिटरेचर कल्चर एंड सोसाइटी का विमोचन किया गया ।
11 अप्रैल को अंग्रेजी विभाग सभागार मे विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश कुमार शुक्ल की पुस्तक इंपैक्ट ऑफ़ गांधीजी आन इंडियन इंग्लिश लिटरेचर कल्चर एंड सोसाइटी (Impact of Gandhi ji on Indian English Literature, Culture and Society) का विमोचन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे डाॅ राजू तिवारी, सहायक नियंत्रक, एकसव एवं अभिकल्प, भारत सरकार तथा आई कयू ए सी समन्वयक प्रो श्री प्रकाश मिश्र भी उपस्थित थे । मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि प्रो अजय शुक्ल के साथ विशिष्ट अतिथि राजू तिवारी एवं प्रो श्री प्रकाश मिश्र ने भी डाॅ शुक्ल को बधाई तथा शुभकामनाएं दी । यह पुस्तक तीन तथा चार फरवरी 2024 मे अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित किए गए राष्ट्रीय सेमीनार ( Impact of Gandhiji in Indian English literature, culture and society - ICSSR नई दिल्ली) पर आधारित है । यह पुस्तक रूबीकौन पबलीकेशन ईगलैंड से प्रकाशित की गई है । अपने सम्बोधन मे विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश शुक्ल ने गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर अपने विचार संक्षेप मे रखे । डाॅ शुक्ल ने महात्मा गांधी की प्रसिद्ध पुस्तक हिन्द स्वराज के विषय मे संक्षेप मे अपने विचार रखे । महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य से भिन्न कोई परमेश्वर नही है । डाॅ शुक्ल ने असहयोग आंदोलन के स्थगन के पश्चात महात्मा गांधी के बलरामपुर आगमन के विषय मे भी संक्षेप मे जानकारी दी ।इससे पूर्व डाॅ रमेश शुक्ल ने विभाग मे मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से किया । सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गौरी, शिखा एवं जया ने प्रस्तुत किया ।विभागाध्यक्ष डाॅ शुक्ल ने वेलकम स्पीच दिया । विशिष्ट अतिथि प्रो अजय शुक्ल ने दक्षिण अफ्रीका मे महात्मा गांधी के प्रवास के समय रंगभेद नीति के विरूद्ध चलाए गए सत्याग्रह पर अपने विचार संक्षेप मे अपने विचार रखे । प्रो अजय शुक्ल ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता मे ही ईश्वर का वास है । मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने लूई फीसर द्वारा रचित पुस्तक Life of Mahatma Gandhi पर अपने विचार संक्षेप मे रखे। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन डाॅ अभय नाथ ठाकुर ने किया । इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डाॅ बी एल गुप्ता व शिवम सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ