Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत शनिवार को शिवपुरा व मथुरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शहनाई मैरिज लॉन, मथुरा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
11 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को सभी कार्यकर्ता आत्मसात करें । उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया जा रहा है। इस महा अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक अनूप चंद्र गुप्ता, जन्मेजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद यादव, दयाराम प्रजापति, विनय प्रकाश तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी ‘तरुण’, रमेश जायसवाल, अंशुमान शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, रामकृपाल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बुद्ध सागर अवस्थी, धर्मेंद्र उपाध्याय, जगदीश पासवान, रेवती रमन शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला एवं गुलाब पाठक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे