Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बढ़ी फीस और महंगे किताबों के विरोध में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस, महंगी पुस्तकों के सिंडिकेट और आर.टी.ई. (RTE) प्रवेशों में अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान को सौंपा। 

जिला संयोजक अनुराग ने 11 अप्रैल को बताया कि निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी (NCERT) की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की अत्यधिक महंगी किताबें अनिवार्य की जा रही हैं। इस कमीशनखोरी के खेल को तत्काल बंद किया जाए। नगर मंत्री कीर्ति ने बताया कि जिले के कई निजी शिक्षण संस्थान बिना किसी ठोस आधार के प्रतिवर्ष भारी फीस वृद्धि कर रहे हैं। नियम विरुद्ध ली जा रही 'डेवलपमेंट फीस' और अन्य शुल्कों पर अंकुश लगाया जाए। नगर मंत्री रेहरा आदेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत गरीब बच्चों के प्रवेश में कई स्कूल टालमटोल कर रहे हैं। वर्तमान सत्र में हुए प्रवेशों की भौतिक जाँच कराई जाए ताकि पात्र बच्चों को उनका अधिकार मिल सके। पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने बताया कि सात दिन के भीतर कार्यवाई की माँग की गई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी। इस दौरान शिवा तिवारी, आकाश कौशल, अजीत, सूरज गुप्ता, मनीष पासवान, सचिन यादव, अनुपम, रवि, पंकज सहित अभाविप तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे