अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी तथा 50 वीं वाहिनी के भ्रमण पर पहुंचे महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल द्वारा 09 वीं वाहिनी तथा 50 वी वाहिनी स.सी.बल बलरामपुर के का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
10 अप्रैल को को संजय सिंघल महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का आगमन एसएसबी 09 वीं वाहिनी में हुआ । मनोरंजन कुमार पाण्डेय कमांडेंट 09 वीं वाहिनी, संजय कुमार कमांडेंट 50 वी वाहिनी, विकाश कुमार (I.P.S) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, तथा विपिन कुमार जैन (I.A.S) जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा पौधा तथा गुलदस्ता भेंट कर पारंपरिक गरिमा एवं सम्मान के साथ महानिदेशक का स्वागत किया गया। भ्रमण के दूसरे दिन 11 अप्रैल को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक ने 50 वीं वाहिनी द्वारा किए गए प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) को देखा । तत्पश्चात बढ़नी C कंपनी 50 वीं वाहिनी के लिए रवाना हुए । महानिदेशक ने बढ़नी में चेक पोस्ट व्यापार एवं पारगमन मार्ग का औपचारिक भ्रमण किया । महानिदेशक ने बढ़नी चेक पोस्ट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रणाली, सीमा प्रबंधन, यात्री आवागमन तथा सीमा पार व्यापारिक गतिविधियों की वर्तमान स्थिति का गहन एवं समग्र अवलोकन किया । इस अवसर पर सीमा पर सुचारु, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किए जाने से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक, प्रशासनिक एवं संचालनात्मक समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से सीमा पार व्यापार, यात्रियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । उन्होंने एक जिम का उद्घाटन भी किया । उन्होंने समन्वय बैठक करके विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की । बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं, चुनौतियों एवं महत्वपूर्ण सुझावों को प्रस्तुत किया गया। सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, व्यापारिक पारगमन को सुव्यवस्थित करने तथा आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर सर्वसम्मति व्यक्त की ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ