Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सपा नेता ने किया अग्नि पीड़ितों की सहायता


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी डॉ भानु तिवारी ने रविवार को अग्नि प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवार को कपड़े तथा राशन के साथ आर्थिक सहायता प्रदान किया । 
डॉ तिवारी ग्राम सभा बेला के ग्राम किथूरा में अग्नि दुर्घटना से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राशन, समान, कपड़ा तथा आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान किया । 
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद थे । आस्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर तिवारी दैवीय आपदा तथा विषम परिस्थितियों मे सदैव पीड़ितों के साथ खड़े रहते हैं । ग्रामीणों ने उनके इस कार्य के लिए आभार जताया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे