Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...362 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 362 रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
26 अप्रैल को प्रशिक्षण केन्द्र रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया । परेड ग्राउण्ड में अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ नव आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण एवं उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) कुंतल किशोर का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा स्वागत किया गया एवं परेड का निरीक्षण कराया गया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली । उन्होंने परेड ग्राउण्ड में सुसज्जित 13 टोलियों का निरीक्षण किया तथा 362 प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की।
 निरीक्षण के दौरान नव आरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन एवं अनुशासन विशेष रूप से परिलक्षित हुआ। उपरान्त समस्त टोलियों द्वारा शानदार एवं समन्वित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सभी टोलियों ने सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट की सटीकता, तालमेल एवं अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया तथा पूरे परिसर में गर्व एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल विजेताओं के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि अन्य प्रशिक्षार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना। समारोह में सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी(अंतः + बाह्य)- प्रशिक्षु आरक्षी अंश वर्मा (कुल 1339 अंक), सम्पूर्ण अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी- प्रशिक्षु आरक्षी अखिल पटेल (706 अंक), सम्पूर्ण बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी- प्रशिक्षु आरक्षी अंश वर्मा (557 अंक), अंतः + बाह्य कक्षीय विषयों के समूहवार सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी, पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन अन्तर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन -रिक्रूट आरक्षीथं भारत प्रजापति, पुलिस विज्ञान-प्रथम (अपराध शास्त्र एवं अपराध नियन्त्रण, विवेचना, अभियोजन एवं पुलिस रेगुलेशन) रिक्रूट आरक्षी शिव ओम सिंह, पुलिस विज्ञान द्वितीय (सुरक्षा, लोक व्यवस्था, आपदा प्रबन्धन ..यातायात नियन्त्रण, पुलिस रेडियो एवं दूरसंचार, गार्द ड्यूटी , बन्दी स्कोर्ट, हवालात ड्यूटी) रिक्रूट आरक्षी निशांत मिश्रा, भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एंव लैंगिक संवेदनशीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल -रिक्रूट आरक्षी अंश वर्मा, अपराध विधि भारतीय न्याय संहिता 2023/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता/भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 रिक्रूट आरक्षी अखिल पटेल, विविध अधिनियम रिक्रूट आरक्षी ऋषभ कश्यप, कम्प्यूटर साइंस एंव साइबर क्राइम- रिक्रूट आरक्षी आदर्श सिंह, विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र, प्राथमिक उपचार रिक्रूट आरक्षी राहुल लाल, शारीरिक प्रशिक्षण रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, पदाति प्रशिक्षण रिक्रूट आरक्षी सुमित कुमार मिश्रा, शस्त्र प्रशिक्षण रिक्रूट आरक्षी रोहित कुमार यादव, जंगल प्रशिक्षण फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिक रिक्रूट आरक्षी प्रवेश कुमार, भीड़ नियन्त्रण रिक्रूट आरक्षी शुभम सिंह, अनआई काम्बैट (यू०ए०सी०) रिक्रूट आरक्षी रजनीश पटेल, योगासन-रिक्रूट आरक्षी रितिक शर्मा, यातायात नियन्त्रण-रिक्रूट आरक्षी पंकज कुमार वर्मा, आतंकवाद एवं डकैती निरोधक प्रशिक्षण तथा वन मिनट ड्रिल-रिक्रूट आरक्षी सोहेल शर्मा तथा विशिष्ट तलाशी अभियान-रिक्रूट आरक्षी विशाल कुमार को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नव आरक्षियों को दीक्षांत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी को ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही सभी नव आरक्षियों को कर्तव्यों के प्रति शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अपने संबोधन में सभी नव आरक्षियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने में नव आरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी । साथ ही आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं मित्रवत पुलिसिंग ही उनकी पहचान बने। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डी0 के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर लाइंस डॉ० जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक अनिल दीक्षित, उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे