अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया।
22 अप्रैल को शहर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा0 एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूशण आरै जैवविविधता संरक्षण के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। हमारी पृथ्वी को प्रदूशण और वनों की कटाई जैसी चीजों को बचाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को एक अरब से अधिक लोग पृथ्वी दिवस मनाते है। कूड़े को उठाने एवं पेड़ लगाने जैसी गतिविधियों में भाग लेकर हम अपनी पृथ्वी को रहने के लिए एक खुशहाल स्वस्थ जगह बना सकते है। क्योंकि पृथ्वी हमारा घर है हम कई अलग-अलग तरीकों से अपने अस्तित्व के लिए इस पर भरोसा करते है। पृथ्वी हमारा ग्रह है जो हमें जीवन बनाए रखने के लिए हवा, पानी और भोजन प्रदान करती है। साथ ही प्रबन्ध निदेशक ने विद्यालय के बगीचे में सुन्दर-सुन्दर पुश्प लगाये व स्वच्छ पानी से सींचा।
कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र.छात्राओं ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों जैसे चित्रकला तथा पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बताया कि पृथ्वी हमारी माता के समान हैए जो हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है। यदि हम पृथ्वी का संरक्षण नहीं करेंगेए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। इसलिए हमें पेड़.पौधे लगानाए जल संरक्षण करना और प्रदूषण को कम करने जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए । इस अवसर पर बच्चों ने भी पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण दिवस को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और सभी से अपील की कि वे पृथ्वी की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ