अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में यातायात प्रभारी उमेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई ।
8 मई को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी यातायात वीर सेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह व उनकी टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीट बेल्ट और हेलमेट प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध अभियान चला कर समन की कार्रवाई की गई । कार्यवाही में 21 वाहनों से 34 हजार रुपए समन की कार्रवाई की गई । जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों तथा आमजनों को जागरूक किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ