Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...वनवासी बच्चों के बीच समाजसेवी ने मनाया जन्मदिन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के समाजसेवी ओमप्रकाश तिवारी ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी के साथ अपने जन्मदिन के अवसर पर महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास के बच्चे को गोद लेकर छात्रावास में बच्चों के बीच ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया । कार्यक्रम के दौरान छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष एमएलके पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, महामंत्री इंदू भूषण जयसवाल कोषाध्यक्ष मंगल बाबू तथा वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय मंत्री सचिन जी ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए जन्मदिन की बधाई दी ।
6 मई को समाजसेवी ओमप्रकाश तिवारी ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए अपने जन्मदिन का उत्सव वनवासी कल्याण छात्रावास में गरीब बच्चों के बीच मनाया । उन्होंने पूर्व की भांति इस बार भी एक बच्चे को गोद लिया तथा बड़ी संख्या में कापी किताबें भी उपलब्ध कराया । संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने बच्चों के तकनीकी ज्ञान के लिए कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जिस पर तिवारी दम्पत्य ने सहर्ष कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की ।
 छात्रावास के बच्चों द्वारा श्री तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया । संचालन समिति की ओर से अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष ने तिवारी दंपति का माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया । समिति पदाधिकारी और सदस्यों ने श्री तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त किया । अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि ऐसे दानवीरों के द्वारा ही सनातन की परंपरा सेवा परम धर्म आगे बढ़ रहा है । इस अवसर पर विमला तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, चंद्रमणि द्विवेदी, सुधीर कुमार द्विवेदी व धीरेंद्र तिवारी सहित अन्य कई लोग तथा छात्रावासके बच्चे मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे