Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एआरटीओ के साथ पुलिस अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में तहसील तुलसीपुर के उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर एवं एआरटीओ बलरामपुर द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक, डंपर, ट्राला सहित भारी वाहनों की गहन जांच की गई।
 06 मई की सुबह उप जिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ जितेंद्र कुमार एवं एआरटीओ बलरामपुर बृजेश कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक, डंपर, ट्राला आदि भारी वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि ओवरलोडिंग, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। सभी चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे