अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एकदिवसीय प्रमाण पर पहुंचे अवध बार एसोसिएशन उच्चन्यायालय लखनऊ के अध्यक्ष पंडित एस चंद्रा ने रविवार को अपने तमाम शुभचिंतकों के साथ महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास का भ्रमण किया । उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा वहां अध्यनरत संस्कार वहां छत्रों को देखकर हर्ष व्यक्त किया और संचालन समिति के प्रयासों का प्रशंसा किया । भ्रमण के दौरान छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष एमएलके पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन व अन्य कई लोग मौजूद रहे । भ्रमण से पूर्व डॉ राजीव रंजन ने अपने आवास पर बार संघ अध्यक्ष का मल्यार्पण के उपरांत अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया ।
17 मई को उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अवध बार एसोसिएशन हाई कोर्ट लखनऊ के अध्यक्ष पंडित एस चंद्रा सपरिवार, प्रोफेसर लाल जी त्रिपाठी सेवानिवृत्ति प्राचार्य मड़ियाहूं पीजी कॉलेज जौनपुर, अशोक कुमार पांडेय प्रधानाचार्य वसंत लाल इंटर कॉलेज तुलसीपुर बलरामपुर, अनूप सिंह प्रवक्ता रसायन शास्त्र स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर बलरामपुर, विश्व गौरव पांडे प्रबंधक भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बलरामपुर तथा गिरीश पांडे के साथ एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष व महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के आवास पर पहुंचे ।
आवास पर डॉ राजीव रंजन द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया गया । उन्होंने बताया कि ऐसे महान विभूतियों का अपने आवास पर सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ । सभी अतिथियों को महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास विजिट कराया गया । डॉ राजीव रंजन ने बताया कि तिथियों ने छात्रावास की व्यवस्था का सराहना करते हुए संचालन समिति के कार्यों की प्रशंसा किया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ