Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा नशे की हालत में गाड़ी चलाने के विरुद्ध चेकिंग अभियान में 2 लाख 21 हजार का काटा गया समन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर मे यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शासनादेश के के अनुपालन में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा नशे की हालत में गाड़ी चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है ।
 रविवार को यातायात प्रभारी उमेश सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के नतृत्व में संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान कर 2 लाख 21 हजार रुपए समन शुल्क काटा गया ।
17 मई को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी यातायात वीर सेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात  उमेश सिंह व उनकी टीम  संजय कुमार राय, राजाराम यादव, अरुण कुमार, अभय पटेल, अजय कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, कन्हैया लाल यादव द्वारा द्वारा वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज चौराहा, झारखंडी तथा टोल प्लाजा तुलसीपुर पर चलाए गए अभियान के क्रम में ड्रंक एवं ड्राइव नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं गलत दिशा में गाड़ी चलने एवं सीट बेल्ट ना लगने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान 30 वाहनों से 221 000 समन शुल्क की कार्रवाई की गई । साथ ही सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमो के पालन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया ।

            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे