अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में जेष्ट माह के द्वितीय बड़े मंगल पर रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर अयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने महाबली हनुमान जी की आरती करके किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
12 मई को आयोजित भंडारे में शामिल लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा की हनुमान जी महाराज कलयुग के प्रत्यक्ष देवता है। वह अपने भक्तों के संकट को हरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। संकट का नाश होता है। उन्होंने हनुमान जी की आरती उतार कर भंडारे का शुभारंभ किया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजक ने चंद्र प्रकाश मिश्र राजन पूर्व सांसद व अन्य लोगों को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद संजय मिश्र, नंद लाल तिवारी, अतुल तिवारी, रेशम सिंह, राज कुमार सिंह, अंकित कुमार, विशाल यादव, संप्रीत सिंह, सीपी गुप्ता, संजीव पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ