Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज में एकल नृत्य प्रतियोगिता

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की ओर से चल रहे साप्ताहिक  कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन बुधवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में  शिखा पाण्डेय द्वारा सांसों की माला पे सिमरू मै शिव का नाम गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने जलवा बिखेरा और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
3 जून को महाविद्यालय प्राचार्य एवं क्लब के अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता एवं क्लब की प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि  नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी छिपी हुई कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से नर्तकों में आत्मविश्वास, मंच का डर दूर करने की क्षमता और कला के प्रति समर्पण का विकास किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर संगठित यह क्लब युवा प्रतिभाओं के अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। 
मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायक व क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ वंदना सिंह व डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने शिखा पाण्डेय को प्रथम, स्नेहा गुप्ता को द्वितीय व खुशी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान के लिए चुना । इस अवसर पर  डॉ प्रखर त्रिपाठी व डॉ अभिषेक कुशवाहा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे