Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

CAA को लेकर भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : डाॅo धर्मेंद्र सिंह


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर लगातार देश व प्रदेश में विपक्षी पार्टियों व अन्य लोगों द्वारा हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी ने आम जनमानस को जागरुक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बीजेपी ने जनजागरण अभियान चलाने का का निर्णय लिया है।

बस्ती जिले में आज प्रेस वार्ता करने पहुँचे गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅo धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस व सपा भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा देश व प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाह ,भ्रम व झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के बीच सीएए का सच बताने के लिए जनजागरण अभियान की शुरूवात की करेगी । धमेंद्र सिंह ने कहा कि 1 जनवरी तक गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में बैठके कर ली जाएगी। 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सेक्टरों में संवाद, 7 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रत्येक राजस्व ग्राम व शहरों में वार्डो में सम्पर्क किया जाएगा तथा सभी जिला मुख्यालयों पर 2 से 3 किमी की रैली निकालेंगे साथ ही यूपी के सभी 6 क्षेत्रों में बड़ी सभाएं भी की जाएंगी। 

इस दौरान वहां पर जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, यशवंत सिंह, रामचरण चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा, गौरव तिवारी,राजन मिश्रा, गजेंद्र सिंह,राजन पाल, विवेक आनंद मिश्रा , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक गुप्त, अश्वनी उपाध्याय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे