Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मतदाता पुनर्निरीक्षण हेतु रूपईडीहा मे कैम्प लगाया गया


राजकुमार शर्मा 
बहराइच :- रूपईडीहा कस्बे मे स्थित श्री रामजानकी इण्टर कालेज मे आज संक्षिप्त मतदाता पुनर्निरीक्षण कैम्प 2020 लगाया गया। जिसमे 18 वर्ष के उम्र वाले लड़के व लड़कियो तथा पूर्व के मतदाता पहचान पत्रो की त्रुटिया को ठीक करने का कार्य किया गया। इस  कैम्प मे नानपारा विधानसभा की केवलपुर ग्राम पंचायत मे बीएलओ की मौजूदगी मे 100  से अधिक नये मतदाताओ के प्रारूप नम्बर 6,7,8, भरे गये। ग्राम पंचायत केवलपुर की भाग सख्या 21 से 30 तक के मतदाताओ की जानकारी ली गई। शिविर के प्रभारी लेखपाल गुरु प्रसाद ने  जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी बहराइच के आदेश के अनुपालन मे अगला कैम्प 12 जनवरी को लगाया जायेगा। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नये मतदाता बनाने व निर्वाचन कार्ड की अशुद्धिया दुरुस्त करने का कार्य भी किया जायेगा। कैम्प मे भाग सख्या 21 मो• इस्राइल, 22 मे मो• कौशर , 23 मे माधुरी गुप्ता, 24 मे वर्षा कैशल , 25 मे राम नरेश यादव, 26 मे प्रतिभा पाठक, 27 मे राजकुमार सिंह, 28 मे  नामू पाठक, 29मे जगदीश प्रसाद आर्य, 30मे पप्पू लाल यादव ने मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य किया। लेखपाल गुरु प्रसाद ने बताया कि 12 जनवरी 2020 मे लगने वाले शिविर मे भी पूर्व मतदाता पहचान पत्रो की त्रुटिया को भी सुधार किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे