Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेहनौन के मुंगरौल निवासी सोलह वर्षीय अखण्ड सिंह को खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक



सांसद राजा भैया समेत तमाम लोगों ने जताई प्रसन्नता, दी बधाई
क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने 11000 रूपये का चेक देकर किया सम्मानित
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। अपनी मिट्टी से जब कोई आगे बढ़कर देश-दुनिया में अपने क्षेत्र, जिले का नाम रोशन करता है, तब वह हर नागरिक के लिये गर्व और गौरव का क्षण होता है। उसकी सफलता की खुशी का अंदाजा आप उस क्षेत्र के किसी भी नागरिक के चेहरे की चमक से लगा सकते हैं। ठीक ऐसा ही गोण्डा जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।
      मुजेहना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोल्हुआ के राजस्व ग्राम मुंगरौल के निवासी साधारण परिवार के अवधराज सिंह के सोलह वर्षीय पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह ने खेलो इण्डिया गेम्स में गुवाहाटी (असम) भुगेश्वरी पुखनानी स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीता है। अखण्ड प्रताप सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा बीडीएस मेमोरियल इण्टर कालेज मुंगरौल से हुई। ये दो भाई हैं, जिनमें से एक सीए कर रहे हैं। अखण्ड प्रताप वर्तमान समय में लार्ड किसना इण्टर कालेज बहराइच में इण्टर मीडियट के छात्र हैं। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण समेत सात पदक जीते हैं। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स यूपी के लिए सुनहरा रहा। वेटलिफ्टिंग के अण्डर-21 में उत्तर प्रदेश की टीम ओवर आल दूसरे स्थान पर रही। वेटलिफ्टिंग में गोण्डा की माटी के लाल अखण्ड प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 102 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अखण्ड ने कुल 217 किलोग्राम भार उठाया।
     भाजपा के पूर्व जिलामंत्री व निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मेहनौन के लोकप्रिय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फूल मालाओं से अखण्ड सिंह को सम्मानित किया और 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक श्री द्विवेदी ने अखण्ड प्रताप को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस उपलब्धि के लिये भाजपा के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, मुजेहना ब्लाक प्रमुख बिट्टू सिंह, कोल्हुआ के प्रधान प्रेम नारायण सिंह, पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, राजकुमार उर्फ लखपत शुक्ला, शेषराम बारी, रेन्जर राम लक्ष्मण सिंह, राम जन्म वर्मा, अरूण शुक्ला, कमलाकान्त शुक्ला, आरएस शुक्ला, उमेश पान्डेय, रामचंद्र सिंह आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे