Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होली से पूर्व होली महोत्सव समिति की तैयारी बैठक आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर में  रंगों का पर्व होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को होली महोत्सव समिति की बैठक चौक बर्तन बाजार में आयोजित की गई। 

                       जानकारी के अनुसार  होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि समिति की स्थापना का 32वाँ वर्ष है। होली आपसी प्रेम व भाईचारे का पर्व है और समिति द्वारा नगर वासियों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति होली का पर्व इस वर्ष 10 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 8 मार्च को आयोजित होने वाले होली ठिठोली, सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सामयिक कोरोना रोग से सावधानी हेतु स्थगित करना पड़ा है। समिति के महामंत्री राधेश्याम मिश्र व संचालक मण्डल के डॉ तुलसीश दुबे व उपाध्यक्ष अम्बरीष शुक्ल ने बताया कि होली की पूर्व संध्या 9 मार्च को सायंकाल रामलीला मैदान से राधा कृष्ण की भव्य झांकी गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में निकलेगी । झांकी में फूलों-पंखुड़ियों और सिर्फ अबीर-गुलाल का प्रयोग होगा।  यह शोभायात्रा नगर के पारंपरिक मार्ग से होते हुए पुनः रामलीला मैदान में विसर्जित होगी । 10 मार्च को होली के दिन विभिन्न स्थानों से निकलने वाली रंग-बिरंगी शोभायात्रा बडे़ पुल पर एकत्र होकर यहां से सामूहिक रूप से चलते हुए चौक बाजार, से वीर विनय चौक, तत्पश्चात अम्बेडकर तिराहे से मेजर चौराहा होते हुए चौक उत्तर लाइन से पुराने चौक पहुंच कर विसर्जित होगी । इसी दिन सायं 5 बजे से यही मुख्य  चौक में होली मिलन का कार्यक्रम होगा। बैठक में अजय कृष्ण पाण्डेय, सुनील कसेरा, राधेश्याम गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रजत प्रकाश पाण्डेय, अभय कसेरा, भानु प्रकाश तिवारी, बृजेश कसेरा, निशान्त चौहान, अभिषेक कसेरा, अक्षय शुक्ला, रामबक्श वाल्मीकि, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे