Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक


■ बेहद सौम्य व मिलनसार थे उपेंद्र नाथ शुक्ला-चौ0औरंगजेब

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर क्षेत्र में बीते दिनों भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी गोरखपुर उपेंद्र नाथ शुक्ला के असामयिक मृत्यु पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो में शोक फैल गई। जनपद के हर क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारी के असामयिक मृत्यु पर भाजपा ही नही अन्य पार्टी के नेताओ ने भी गहरा शोक जताया है। बताते चले कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ शुक्ला के निधन पर मेंहदावल क्षेत्र में भी शोक सभाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब द्वारा शोक जताया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ शुक्ला के असामयिक निधन होने से भाजपा पार्टी में एक बड़ी क्षति हो गई है। पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे और पार्टी में बेहद ही लोकप्रिय रहे है। बूथ से लेकर प्रदेश संगठन में अपने कार्यो से अपनी खास पहचान बनायी थी। कार्यकर्ताओ के बीच बेहद लोकप्रिय व प्रखर वक्ता भी रहे है। बेहद सौम्य व मिलनसार थे। भाजपा पार्टी के साथ हमेशा से जुड़े रहे और हमेशा से पार्टी से जुड़े रहे। गोरखपुर जोन में उनके निधन से अपूरनीय क्षति हुई है। जिसका भरना मुमकिन नही है। इस तरह से उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन को याद करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस तरह से अनेको बातो को इनके द्वारा कहा गया और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे