Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर भाजपा युवा नेता शिवप्रकाश पांडेय ने जताया शोक


■ प्रखर वक्ता रहे उपेंद्र नाथ शुक्ला

रिपोर्ट प्रशांत श्रीवास्तव
मेंहदावल,संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी गोरखपुर उपेंद्र नाथ शुक्ला के असामयिक मृत्यु पर मेंहदावल भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो में शोक की लहर फैल गई है। हर कोई भाजपा कार्यकर्ता इनके अकस्मात निधन से बेहद ही दुःखी है। हर क्षेत्र में भाजपा नेता के अचानक निधन पर भाजपा ही नही अन्य पार्टी के नेताओ ने भी शोक प्रकट किया है।
बताते चले कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ शुक्ला के निधन पर मेंहदावल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता शिवप्रकाश पांडेय ने उपेंद्र नाथ शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। जिसमें उन्होंने ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ शुक्ला के असामयिक निधन भाजपा ने एक होनहार कद्दावर नेता को खो दिया है। पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे और पार्टी में बेहद ही लोकप्रिय रहे उपेंद्र नाथ शुक्ल ने 2018 में उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े। जिसमे दुर्भाग्यवश इन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर भी हार से उबरकर 2019 के लोकसभा चुनाव में इनके द्वारा पार्टी के मजबूती के लिए तमाम कदमो को उठाया गया और पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया था। बूथ से लेकर प्रदेश संगठन में अपने कार्यो से अपनी खास पहचान बनायी थी। कार्यकर्ताओ के बेहद लोकप्रिय व प्रखर वक्ता भी रहे है। गोरखपुर जोन ही नही प्रदेश में उनके निधन से अपूरनीय क्षति हुई है। इस तरह से युवा नेता द्वारा दिवंगत भाजपा नेता को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे