Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

व्यापारी व भाजपा नेता भगवान दास जायसवाल की मृत्यु पर नगर में शोक


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल के प्रसिद्ध व्यापारी व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी भगवान दास जायसवाल जी के मृत्यु से नगर की व्यापार जगत व स्थानीय भाजपा परिवार शोकाकुल
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी ने स्व0 भगवान दास जायसवाल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर भूपेंद्र त्रिपाठी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि स्व0 भगवान दास जायसवाल की मृत्यु होना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसको  पूरा नही किया जा सकता है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को स्व0 जायसवाल जी का हमेशा सानिध्य मिलता रहा है। स्व0 जायसवाल जी बेहद मिलनसार व भारतीय जनता पार्टी में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
इसीक्रम में युवा व्यापारी नेता अजीत गुप्ता व मनीष अग्रहरि द्वारा स्व.जायसवाल जी के द्वारा मेंहदावल क्षेत्र के व्यापारियो के हितों के लिए किए गए कार्यो को याद करते हुए कहा कि स्व0भगवान दास जायसवाल ने व्यापारियो के लिए हमेशा मार्गदर्शन देने का कार्य किया गया। जब जब व्यापारियो को किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत आती थी तो हम व्यापारियो के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। इनके कार्य हर वर्ग हर समाज के लिए होता रहा है।
इसी प्रकार से मेंहदावल के पूर्व जिलाध्यक्ष आप पार्टी के आशीष गुप्ता ने भी स्व0 भगवान दास जायसवाल के योगदान को समाज मे अतुलनीय बताया गया। हर क्षण किसी की भी सहायता के लिए तत्पर रहते थे। इनका जाना समाज मे एक क्षति है जो पूर्ण नही हो सकती है। इस तरह अनेको बातो को कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे