Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर सन्तो ने किया उनको याद



वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुसलिदास की जयंती सोमवार को राम नगरी में बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यशाला रामघाट निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर शाम जयंती समारोह का आयोजन मन्दिर के महन्त कमलादास रामायणी के संयोजन में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महन्त कमलनयनदास रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि अधिकारी राजकुमारदास व डॉ रामानन्ददास रहे। कार्यक्रम का आरंभ गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ हुवा। इस दौरान महन्त कमलनयनदास ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर सबका मार्गदर्शन किया। यह भारतीय संस्कृत व हिन्दू धर्म के का विश्व कोष के समान है। इसमें उक्त समय के धार्मिक नैतिक एतिहासिक आदर्शो का अमूल्य व सबसे अच्छा संग्रह है। जबकि डॉ रामानन्ददास ने कहा कि यह भगवान राम का वांगयमय स्वरूप है। इस ग्रन्थ में हर समस्या का हल है। इसमें अनेको पात्र है। यह समाज को जोड़ने, मार्गदर्शन का माध्यम है। राम चरित मानस सभी ग्रन्थों में सिरमौर है। अधिकारी राजकुमारदास ने भी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन व याद किए। कार्यक्रम का संचालन मन्दिर के महन्त कमलादास रामायणी ने किया। उन्होंने आये सभी सन्तो महंतो व रामायनियो का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किये। इस दौरान कथावाचक भगवान शरण, कथावाचक अयोध्यादास, कथावाचक रत्नेश शरण,राम मंगलदास, राम अवतार दास, श्यामदास, महन्त गिरीशदास, महन्त मनीष दास सहित अन्य सन्त महन्त शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे