Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार महिलाओं की दर्दनाक मौत: मातम में तब्दील हो गई खुशियां



डेस्क:नामकरण की खुशियां मातम में तब्दील हो गई, भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से ट्रैक्टर और ट्राली के परखच्चे उड़ गए, इस भीषण दुर्घटना में ट्राली पर सवार चार महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जाता है कि कन्नौज के छिबरामऊ के मजरे कुंवरपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के लड़की का बिछवां थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव में विवाह हुआ है। 10 दिन पहले वीरेंद्र के पुत्री को पुत्र का जन्म हुआ था। पुत्री के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए वीरेंद्र अपने परिजनों व शुभचिंतकों को ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर बेटी के घर गया हुआ था। बेटी के घर से वापस लौटने के दौरान मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर द्वारका गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पहुंची थी, इसी दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग दो दर्जन लोग सवार थे। इस कारण से ट्रैक्टर ट्राली को रास्ते में सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया। तभी थोड़ी देर बाद पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक में ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

किसकी हुई मौत:

मिली जानकारी के अनुसार भीषण दुर्घटना में संजय देवी पत्नी राजेश, रमाकांत पत्नी दफेदार, फूलमती पत्नी अवधेश, द्रोपती देवी पत्नी विष्णु दयाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान ट्रॉली पर सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी रवाना कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे