Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर-गोण्डा रेल मार्ग पर लड़की का शव मिलने से हडकंप


कृष्ण मोहन 

मनकापुर गोंडा : सोमवार तडके मनकापुर - गोंडा रेल खंड पर किशोरी का शव मिलने से हडकंप मच गया | सूचना पर पहुची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया |

 मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर पुलिस को सुचना मिली कि झिलाही-मोतीगंज रेलखंड के बीच अपलाइन पर पिकौरा रेलवे क्रासिंग के पास एक लड़की का शव पड़ा है | सूचना उपरांत पहुची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछ ताछ की | जानकारी हासिल होने पर मृतका की पहचान मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोहास करमोहनी गाँव निवासी स्व ओम प्रकाश गुप्ता की १८ वर्षीय पुत्री पूनम के रूप में हुई |

पुलिस की सूचना पर पहुचे परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर पूनम घर से अज्ञात हालत में गायब हो गयी थी, जिसे देर शाम तक खोजा गया गया जिसका अब शव बरामद हो रहा है |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे