कृष्ण मोहन
मनकापुर गोंडा:आईटीआई लिमिटेड मनकापुर में आज दिनांक 14 सितम्बर 2020 से 30 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ अतिरिक्त महाप्रबंधक दिलीप कुमार शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष फूल माला अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जितना हिन्दी का प्रचार-प्रसार होगा उतना ही मेरे देश में ही नही, दुनिया में हिन्दी का सम्मान बढ़ेगा।
अधिकारी मानव संसाधन (राजभाषा), सचिव एवं राजभाषा कार्यान्यवन समिति के अशोक वर्मा ने बताया कि इस हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत हमारी राजभाषा हिन्दी का मान सम्मान और अधिक बढ़े इसी को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे हिन्दी प्रश्नोत्तरी, हिन्दी निबन्ध,हिन्दी टिप्पण लेखन, हिन्दी श्रुतिलेख, हिन्दी काव्य-पाठ, हिन्दी पी सी टंकण, हिन्दी आशु भाषण, मौखिक प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर उमाकांत कुशवाहा, आईटीआई कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री राम सजन, राम लखन वर्मा के अलावा दर्जनों की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ