रैली व धरना प्रदर्शन भी किया आलोक बर्नवाल संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में आज सोमवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता...
रैली व धरना प्रदर्शन भी किया
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में आज सोमवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग किया गया। जिसमें उनके द्वारा किसानों के शोषण का मुद्दा उठाने का प्रयास किया गया।
बताते चले कि आज सोमवार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष छविलाल पटेल की अगुवाई में रैली निकाल कर किसानो के हित के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर रैली के बाद किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील के बाहर प्रांगण में धरना दिया गया। जिसके बाद तहसीलदार प्रियंका चौधरी द्वारा इनके ज्ञापन को लेकर आगे भिजवाने का आश्वासन दिया गया। इस ज्ञापन की प्रमुख मांग कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य अध्यादेश 2020, मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओ के करारों के लिए किसानों का सशक्तिकरण व संरक्षण अध्यादेश 2020 एवं तीसरी मांग आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन है। जो किसानों के साथ छल किया गया है। पूर्व में भी इनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। तीसरे चरण में देश के 31 राज्यो के 350 जिलों में इसके वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष हुबराज बौद्ध, छविलाल पटेल, राहुल मौर्या आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
COMMENTS