Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आर पी इंटर कॉलेज मनकापुर में मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा राघवेंद्र प्रताप सिंह का 111 वां जन्मदिन



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर पी आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक महाराजा राघवेंद्र प्रताप सिंह का 111 वां जन्मदिन विद्यालय में सादगी के साथ मनाया गया। दैहिक दूरी को घ्यान में रखकर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया।विद्यालय के प्रबंधक पूर्व कृषि मंत्री राजा आनंद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं। उनकी यादे हमेशा उनके कार्यों की याद दिलाती हैं।उनके जीवन वृतांत से सभी को सीख लेना चाहिए। उनका जीवन सरलता और सादगी से भरा था।वे दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशेष रूझान योगदान था। प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह,के के उपाध्याय, सुधांशु गुप्त, बृजराज श्रीमाली,के के सिंह, अनिल सिंह ,श्रवण कुमार, एल बी वर्मा, एसपी सिंह, वी पी सिंह,ज्ञान प्रकाश जोशी, अरूण शर्मा, अम्बिका वर्मा,भोला सिंह,अनिल शुक्ला, बेनी दत्त, विवेक पाडेय,अरूण सिंह,आलोक सिंह, के के गुप्ता,विजय, बाबूराम, उर्मिला , नम्रता, वंदना, सारिका रही आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे