Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ हेतु सपाइयों के किये विविध धार्मिक आयोजन

 


वासुदेव यादव

 अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या में रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक माननीय नेता मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने के कारण आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, अयोध्या (फैजाबाद) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड के आवास पर मौलानाओं के साथ मिलकर नेता जी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु होने के लिए दुआ की।

 इसके बाद सरयू नदी तट पर हवन, पूजन तथा गुरू द्वारे में जाकर माननीय नेता जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए अरदास (प्रार्थना) किया। 

  कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रपाल यादव, पूर्व प्रदेश सचिव विजय बहादुर वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाल, छात्र नेता संदीप यादव, छात्र नेता मोहित यादव, अनुभव रावत, राम प्रवेश यादव, शिवपाल, मुकेश कुमार, सतेन्द्र यादव (आशु), अभय यादव, अमन सागर, आलोक यादव, देवा श्रीवास्तव, शंकर दीक्षित, अखिलेश यादव शैलेष पाण्डेय, अंगद यादव, शाहरूख पठान, मोहम्मद इमरान, जुनैद खान, राहिल खान आदि लोगों ने माननीय नेता जी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे